--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
शनिवार, अप्रैल 18, 2009
अशुद्ध पारिपार्श्विक
स्वास्थ्य जिस प्रकार
मन को नियंत्रित कर सकता है,
मन भी उसी प्रकार
स्वास्थ्य को वश में ला सकता है;--
तुम्हारा मन
जितना
शुद्ध, सुस्थ और सबल रहेगा
तुम्हारा स्वास्थ्य भी बहुत अंशों में
उसका अनुसरण करेगा; --
और,
ऐसा स्वास्थ्य लाभ करने हेतु
नजर रखनी होगी
अपने पारिपार्श्विक की परिशुद्धता के प्रति;
अशुद्ध पारिपार्श्विक
स्वास्थ्य और मन को
जितना बिगाड़ सकता है,
ऐसी दूसरी कम ही चीज है--
नजर रखो। 55
आहार में शरीर और मन
जिस प्रकार
चुटकी काटने से,
घृणित वस्तु देखने से,
नापसंद व्यवहार पाने से
दिल में विक्षेप उपस्थित होता है--
उसी प्रकार
आहार्य वस्तु
शरीर पर
जिस प्रकार क्रिया करती है-
मन की अवस्था भी
वैसी हो जाती है;-
याद रखो--
आहार्य वस्तु से
मन का सम्बन्ध
इतना ही घनिष्ठ है--
हिसाब करके चलो। 54
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2009
आहार
तुम्हारा आहार
ऐसा ही होना चाहिए--
जिसे
हजम कर--
सहज में ही
तुम्हारी क्षुधा
जगा दे सकता हो;--
और,
ऐसे हजम के फलस्वरूप
तुममें
उपयुक्त पुष्टि
ला दे। 53
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
क्षुधा में उद्यम
यदि उद्यमी
और
निरलस
बनने की इच्छा हो--
क्षुधा का विसर्जन न करो;--
क्षुधा ही
भुक्त आहार्य को
पुष्टि के उपयोगी बनाती है, --
और
यह पुष्टि ही है
शक्ति का इंधन। 52
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
बुधवार, अप्रैल 15, 2009
बिना किए दावा
किसी के लिये बिना कुछ किए
(जिससे मनुष्य स्वस्ति, शान्ति और आनंद पाता है इस तरह)
अपना समझकर
दावा न करो--
पाओगी नहीं--
बल्कि
लांछित होओगी । 51
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
बन्ध्या-भोग
तुम्हारी
साज-सज्जा, सुख इत्यादि
यदि किसी की
तृप्ति, तुष्टि से
उद् भव नहीं हुआ; --
और वह
यदि अन्य सभी को
तृप्त, पुष्ट या सुखी न बना दे,--
लाखों भोग तुम्हें
सुख-भोग में सुखी नहीं बना सकेंगे--
यह ठीक जान लो;
ऐसा बन्ध्या भोग
तुम्हें
और भी
ईर्ष्या, आक्रोश, अतृप्ति और
दुःख के देश में
ले जायेगा। 50
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
भोगान्धता
अपने भाव या ढंग को
जितना ही भोगमुखर बनाये रखोगी,
प्रकृत भोग
तुमसे दूर रहेगा ;--
कारण,
भोगान्ध मन
किसी भी तरह नहीं समझ सकता है--
किसे लेकर
क्या देकर
किस प्रकार
भोगलिप्सा को
तृप्त करना चाहिये ;--
तुम्हारे प्रणय की धारा
यदि इस रूप में हो--
तुम
चिरकाल
अतृप्त रहोगी--
संदेह नहीं। 49
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति
सदस्यता लें
संदेश (Atom)