शनिवार, नवंबर 12, 2011

Saarthak Vadhootw

सार्थक वधूत्व 

यदि तुम
किसी उपयुक्त --
जो हर तरह तुमसे श्रेष्ठ हैं
पुरुष को
इस प्रकार वहन कर सकोगी
विवेचना करती हो--
जिससे वे
जीवन, यश और वृद्धि से
किसी प्रकार अवनत न हों,--
तो
उनकी वधु बनो--
सती हो सकोगी--
गरिमामयी होगी.  |78|

--: श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र, नारी नीति 

शुक्रवार, नवंबर 11, 2011

Varenya-Varan

वरेण्य-वरण


पुरुष-जो सर्वप्रकार से ही
तुमसे श्रेष्ठ हैं--
और तुममें
जो तुम्हारे पूर्वज अधिष्ठित हैं
उनके वरेण्य हैं,--
जिनके साथ
आदर्श की आहुति बनने के प्रलोभन ने
तुम्हें--
सहन और वहन करने की उन्मादना में
उद्दाम कर दिया है--
तुम
उनकी ही वधु बनो--
सार्थक होओगी .  |77|

--: श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र, नारीनीति 

गुरुवार, नवंबर 10, 2011

Vivaah Mein Vahankshamataa

विवाह में वहनक्षमता 

प्रकृष्ट रूप में वहन करने को ही 
विवाह कहा जाता है ;
जो वहन करेगा 
(और यह वहन चाहे जितने रूप में हो सके)
यदि वह-- 
जिसे वहन करना है 
उससे सर्वप्रकार -- सर्वविषय में 
समर्थ न हो-- 
तो कैसे हो सकता है ?
जिन्हें तुम-- 
अपने को सर्वप्रकार 
वहन करने के लिये
प्रार्थना कर रही हो, 
वे तुम्हारी उस प्रार्थना की 
पूर्ति करने के 
उपयुक्त हैं या नहीं ; 
विवेचना करके 
अपने को दान करो,-- 
पतन, वेदना और आघात से उत्तीर्ण होगी   |76|  

--: श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र, नारी नीति  

मंगलवार, नवंबर 23, 2010

Varan-Purush Ki Naareelolupta

वरण-पुरुष की नारीलोलुपता

जहाँ देखो
वंश, वर्ण, विद्या इत्यादि में श्रेष्ठ होकर भी--
कोई पुरुष तुम्हें स्त्री रूप में पाने के लिये--
पागल हो उठा है--
उस पर संदेह करो,--
उसकी धातु (temperament)
या चरित्र में
ऐसी आविलता, अनैष्ठिकता और अस्थिरता
चोर की तरह
छिपी हुई है--
जिसे कोई आसानी से पकड़ नहीं सकता है,--
वह पुरुष तुममें आनत होने पर
तुम्हारी संतान-संतति
किसी तरह उत्तम नहीं होगी;--
तुम्हें शारीरिक रूप में वहन करता है
तो भी तुम ह्रदय से
विक्षिप्त रहोगी--
अतएव उसे लेकर
सुखी हो सकोगी या नहीं
इसमें संदेह है ;
ढल मत पड़ो--
अच्छी तरह पर्यवेक्षण कर लो--
विवेचना करो .   |75|

--: श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्र, नारी नीति 

गुरुवार, नवंबर 11, 2010

Varan Ka Shresth Kshetra

वरण का श्रेष्ठ क्षेत्र 

वर्ण और वंशानुक्रमिकता के
आधार पर--
बोध, विद्या, चरित्र और व्यवहार
जहाँ पुष्ट और पवित्र है, --
वही है तुम्हारा वरण करने का
श्रेष्ठ क्षेत्र ;--
स्मरण रखो--
तुम्हारा प्रेम
जहाँ--
जिस रूप में
न्यस्त होगा--
फल का उदभव भी
वैसा होगा
संदेह नहीं है--
समझ-बुझकर चलो.  |74|

--: श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र, नारीनीति

बुधवार, अक्टूबर 27, 2010

Varan Mein Vichaar

वरण में विचार 

वरण करते समय यह देखो--
स्वामी का आदर्श क्या है या कैसा है,
उनकी अराधना में
चेष्टा और कर्म की अग्नि में
अपने को आहुति देकर सार्थक होने का
प्रलोभन
तुम्हें प्रलुब्ध करता है या नहीं ;
और, तुम जिसे वरण करना चाहती हो,
वह उनके प्रति कैसा है और कहाँ तक है--
कारण, तुम उनकी सहधर्मिणी बनने जा रही हो
इसमें तुम यदि उदबुद्ध हो--
और, जाति, वर्ण, वंश, विद्या में --
यदि -- तुम्हारे जो वरणीय हैं--
वे सर्वतोभाव से तुमसे श्रेष्ठ हों--
एवं अपने पूर्वजों को अर्ध्यनीय समझकर
विवेचना करती हो--
तभी--उनको वरण करने पर
विपत्ति के हाथों से
बच सकोगी--
यह ठीक जानो.   |73|

--: श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र, नारीनीति 

गुरुवार, अक्टूबर 07, 2010

Vivaah Mein Udvarddhan Aur Suprajanan

विवाह में उद्वर्द्धन और सुप्रजनन

विवाह
मनुष्य की
दो प्रधान कामनाओं की ही
परिपूर्ति करता है;--
इनमें एक है उद्वर्द्धन,

दूसरा है सुप्रजनन ;
अनुपयुक्त विवाह

इनदोनों को ही
खिन्न कर देता है ;--
सावधान !
विवाह को खिलौना मत समझो--
जिसमें
तुम्हारा जीवन
और जनन
जडित है.  |72|

--: श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्र, नारीनीति