रविवार, दिसंबर 07, 2008

प्रणय में संक्रमण

प्रेमास्पद के प्रति प्रणय ही दूसरों में प्रणय पैदा कर सकता है-- यदि उसका वांछित वही प्रेमास्पद होता है। 41
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

दान में तृप्ति ही प्रेम का निर्देशक

तुम पाती हो इसलिए वे तुम्हारे निकट आदरणीय हैं, उसकी अपेक्षा-- जहाँ देकर, अनुसरण कर-- कृतार्थ होओ, सार्थक समझो-- तुम्हारी भक्ति या प्रेम वहीँ है प्रकृत;-- और, उसके जरिये ही तुम्हारी उन्नति सम्भव है-- वह उन्नति तुम्हारे चरित्र को रंजित कर दे सकती है --निश्चय। 40
--:श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

सेवा में संश्रव

जहाँ तक जितना सम्भव हो-- सबों की ही सेवा करो-- किंतु उपयुक्त स्थान छोड़कर संश्रव में मत जाओ। 39
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

स्फुरित नारीत्व में पुरुष की उद्दीप्ति

नारी जितना ही अपने वैशिष्ट्य में मुक्त होगी-- पुरुष में वही संघात संक्रामित होकर पुरुषत्व को उतना ही उद्दाम और उन्नत कर देगा ; और पुरुष का पुरुषत्व जितना ही निर्मल और उन्मुक्त होगा, नारी में वही संक्रामित होकर उसके वैशिष्ट्य को सार्थक कर देगा ; प्रकृति और पुरुष की यही है प्रकृत लीला-- जिस लीला में भगवान मूर्तिमान होकर-- अपनी प्रकृति में अधिष्ठित रहते हैं ;-- यदि भोग करना चाहती हो, सार्थक होना चाहती हो, वैशिष्ट्य को लांछित न करो-- उन्नत करो। 38
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

छद्मवेश में काम

जब प्रणय ईर्ष्या को बुलाता है-- समझना होगा-- प्रकृत काम प्रेम का मुखौटा पहनकर खड़ा है। 37
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

सेवा से अपघात

सावधान रहो-- किसी की भलाई करने में दूसरे की भलाई को विध्वस्त नहीं करो,-- एक की सुख्याति करने में दूसरे की अख्याति नहीं करो, एक की सेवा करने में दूसरे के प्रति दृष्टिहीन नहीं हो; साधारणतः ऐसा ही होता है-- तुम किंतु इस ओर विशेष नजर रखो। 36
-- श्री श्री ठाकुर, नारी नीति

शनिवार, दिसंबर 06, 2008

सेवा में लक्ष्मी

'लक्ष्मी' का अर्थ है श्री-- और यह 'श्री' शब्द आया है 'सेवा' करने से ; -- तुम यथोपयुक्त भाव से अपने संसार और संसार के पारिपार्श्विक का, जहाँ जितना सम्भव हो, वाक्य, व्यवहार, सहानुभूति, सहायता द्बारा दूसरे का अविरोध भाव से मंगल करने की चेष्टा करो, तुम्हारी लक्ष्मी-आख्या ख्यातिमंडित होगी-- देखोगी। 35
--: श्री श्री ठाकुर, नारी नीति